अहमदाबाद के हाटकेश्वर से आवकार होल चौराहे की तरफ जाने वाले रोड पर स्कूटी सवार युवक युवती का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हुआ है. इस घटना के बाद अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने टू व्हीलर सवार तीन युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है.
वायरल हुए वीडियो में स्कूटी चला रहे युवक के पीछे बैठे युवक-युवती एक दूसरे के सामने बैठकर अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. अश्लील हरकत करने वाले युवक-युवती समेत टू व्हीलर चलाने वाले के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस थाने की तरफ ने कार्रवाई की है.
स्कूटी पर सवार तीनों लोग पुलिस हिरासत में
स्कूटी चला रहे अहमदाबाद के वटवा में रहने वाले विशाल दंतानी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की. तब उसने पीछे बैठकर अश्लील हरकत करने वाले युवक युवती के बारे में जानकारी दी. फिर चलती स्कूटी पर अश्लील हरकत करने वाले युवक-युवती को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने की गाड़ी चलाने के दौरान ऐसी हरकत नहीं करने की अपील
पुलिस ने लोगो से अपील की है कि, रोड पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले, स्टंट करने वाले, व्हीकल पर किसी प्रकार की अश्लील हरकत करने वाले लोग दिखें तो इसकी पुलिस को जानकारी दी जाए. ताकि, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031