रायपुर। निजात अभियान के तहत राजधानी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त गांजे की कीमत 22 लाख बताई जा रही है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल 4 मार्च को थाना अभनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अभनपुर धमतरी मार्ग पर एक व्यक्ति चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी करने के लिए निकला है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अभनपुर IPS विमल पाठक के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गईl मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम पंचानन 41वर्ष निवासी मालपाड़ा बालंगीर ओडिसा बताया। आरोपी के वाहन क्रमांक CG 07 M 3530 मारुति स्विफ्ट को चेक करने पर 110 केजी गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए गांजा और वाहन को जब्त किया गया। साथ ही थाणे में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की जा रही है l

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031