कोरबा। जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है। चाहे मुख्य मार्ग की बात करें या फिर बायपास रोड की। लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जहां इस हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई। जहां बाइक चला रहे युवक को 108 के माध्यम से पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ये घटना पाली थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की है। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले के पाली ग्राम मुनगाडीह मार्ग में एक ट्रेलर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बिलासपुर जिले के नेहरूनगर निवासी श्यामलाल रामानी 60 वर्षीय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ ही बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों को घटनाक्रम की सूचना दी गई। वहीं शव को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














