जगदलपुर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस 13 अप्रैल को बस्तर आएंगे। लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में उनकी जनसभा होगी। पार्टी के केंद्रीय संगठन से राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तिथि तय होने की जानकारी मिलने के बाद रविवार को बस्तर विधायक व कांग्रेस की लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक लखेश्वर बघेल ने सभास्थल का निरीक्षण किया। यह संयोग ही है कि राहुल गांधी की बहन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक साल पहले 13 अप्रैल को बस्तर आई थीं। प्रियंका गांधी प्रदेश सरकार द्वारा यहां जगदलपुर में लालबाग मैदान में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुई थीं। प्रियंका का यह पहला बस्तर दौरा था। राहुल गांधी भी इसी तिथि को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
Previous Articleलाठी की धमकी से मैं डरने वाला नहीं : नरेंद्र मोदी
Next Article जंगल में चल रही थी अवैध कटाई, आ धमका हाथी, फिर…
Related Posts
Add A Comment



















