पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है। जहां तेज झुलसा देने वाली गर्मी ने लोग हलाकान हो रहे थे, आज तेज बारिश ने सारा माहौल बदल दिया। सुबह से बदली और हल्की बूंदा-बांदी के बाद शाम साढ़े सात बजे तेज गरज के साथ राजधानी में जमकर बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के चलते तापमान ने भी काफी गिरावट हुई है।

रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहें। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। एक दो स्थानों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश का मौसम खुशनुमा हो गया है। बढ़ते गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आंतरिक ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़ विदर्भ मराठवाड़ा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक एक द्रोणिका वायु का असांतत्य औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके वजह है कि प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही गरज चमक के साथ और अंधड़ चलने की भी संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। यहां की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में रायपुर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री कम रहा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031