आप महीने या फिर दो महीने में एक बार तो जरूर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते होंगे। अब जब दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे तो कहीं बाहर खाना भी खाएंगे। जब भी कोई दोस्त के साथ खाना खाने के लिए जाता है तो एक बहस दोस्तों के बीच जरूर होता है। यह बहस बिल भरने को लेकर होता है। एक दोस्त बोलेगा कि मैं नहीं तू बिल भर दे। वहीं दूसरा दोस्त किसी और को बिल भरने के लिए कहेगा। और इस तरह यह बहस काफी देर तक चलता रहता है। लेकिन अब ऐसा बहस आप और आपके दोस्तों के बीच नहीं होगा क्योंकि इसका समाधान निकल आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
ऐसा तरीका नहीं देखा होगा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दोस्त किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए हैं। अब उन दोस्तों में से खाने का बिल कौन भरेगा, इसका फैसला करने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाला। सभी ने अपने फोन को टेबल पर रख दिया। इसके बाद उन्होंने एक मुर्गी(खिलौना) को निकाला और टेबल पर चालू कर दिया। वह मुर्गी पूरे टेबल पर घूमती और आखिर में एक फोन के पास जाकर रूक जाती है। इस तरह यह तय हो जाता है कि खाने का बिल वही भरेगा जिसका वह फोन है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @nftbadger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘मुर्गी तय करती है कि कौन भुगतान करेगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह काफी अच्छा कॉन्सेप्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी यह खेल खेलना है। वहीं एक यूजर ने लिखा, यह अमीरों का काम है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31