जशपुर। जिले में वनवासियों के नववर्ष सरहुल सरना पूजा कर रहे बैगाओं पर मधुक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में कई बैगाओं के घायल होने की जानकारी मिल रही है। कल्याण आश्रम परिसर में सरना उत्सव शिफ्ट किया गया है। कल्याण आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व विधायक जगेश्वर राम मधुमक्खियों के हमले में बेहोश हो गये हैं। एसपी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूजा उत्सव जिला मुख्यालय जशपुर के दीपू बगीचा सरना स्थल में सम्पन्न हुई लेकिन अंतिम समय मे मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ बैगा घायल हुए हैं।अब मुख्यमंत्री कल्याण आश्रम में नववर्ष सरना उत्सव में शामिल होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31