मुख्यमंत्री साय मंगलवार को जिले में आयोजित सरहुल महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां वे मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे। सीएम साय ने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। आपको बतादें कि मुख्यमंत्री साय जशपुर में आयोजित सरहुल महोत्सव में हिस्सा लेने जाने वाले थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती किया गया है। मधुमक्खियों के इस हमले में पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, सरहुल पूजन कार्यक्रम में हवन के दौरान धुआं उठने से मधुमक्खियां भड़क उठी और लोगों पर हमला कर दिया। सीएम विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031