रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में बुधवार को हेलमेट स्टीकर का विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक नागरिक मतदान का हिस्सा बनेे। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए अधिकारी व कर्मचारी के हेलमेट में स्टीकर लगायेंगे। जिसे लोग मतदान के प्रति जागरूक होंगे।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














