कोरबा। जिले के कटघोरा थान क्षेत्र में एक चलती कार में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कार सवार ने कार से कूदकर जान बचाई। आगजनी की इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद दमकल ने आग बुझाई। जानकारी के अनुसार कटघोरा थाने के जेंजरा बायपास मार्ग में एक चलती कार में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कार सवार ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार सवार अंबिकापुर से कोरबा आ रहे थे तभी अचानक उनकी कार में आग लग गई। वहीं आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी होगी।
Previous Article99 प्रतिशत विलुप्त हो चुके जटायु को बचाने का काम शुरू…
Related Posts
Add A Comment


















