रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में रामनवमी 17 अप्रेल और महावीर जयंती 21 अप्रेल को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 और 21 अप्रेल को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जब्त कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
BREAKING NEWS रामनवमी, महावीर जयंती के दिन बंद रहेंगीं मांस-मटन की दुकानें
Related Posts
Add A Comment


















