रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी संघ ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। संघ के लगभग 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों के समर्थन देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनका आभार जताया है।
किरण देव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031