What's Hot

राजधानी के एक होटल में गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में लग गई। जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी की है। गुरुवार सुबह बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों के शव गटर में मिले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गटर के अंदर दो शव मिलने से बिरयानी सेंटर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों की पहचान अशोका बिरयानी में काम करने वाले इलेक्ट्रिशियन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। मृतकों की शिनाख्त डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19 साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर – जिला जांजगीर के रूप में हुई है। मृतक कमलेश चांपा जांजगीर और डेविड धमतरी का निवासी था। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान शायद गड्ढे में जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी ये भी मिली है कि बिरयानी सेंटर वालों ने साफ सफाई के लिए एक गड्ढा बना कर रखा था। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031