आरंग. गुरुवार को जिला निर्वाचन मुख्य पदाधिकारी डाक्टर गौरव कुमार सिंह एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे, तहसीलदार सीता शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे आदि के मार्गदर्शन में आरंग में ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें युवा विद्यार्थियों के साथ साथ हजारों की संख्या में विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण शामिल हुए। वहीं रैली के दरम्यान विभिन्न वार्डों व चौक चौराहों पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार शुक्ला मेडम व जनपद सीईओ लहरे ने आम मतदाताओं से बातचीत करते हुए डोर टू डोर संपर्क करते हुए शत् प्रतिशत मतदान की अपील किए।इस दौरान व्यापारी बंधुओ को भी उन्होंने 7 मई लोकसभा चुनाव 2024 को शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार प्रेरित करते रहे। एवं मतदाता फ्लेक्सी से सजे हुए गाड़ियों से लगातार जागरूकता गीत व नारे भी लगातार प्रसारित होता रहा।

इस अवसर पर एसडीएम शर्मा ने अपनी निर्वाचन टीम के साथ अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विशाल रंगोली एवं बच्चों की नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह रैली का उद्देश्य कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो इसकी सार्थकता में है। विशाल रैली की सफल संचालन में स्वीप नोडल बीआरसीसी मातलीनंदन वर्मा, स्वीप प्रभारी गण शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार वैष्णव, सीमा भांडेकर व छत्रधारी सोनकर, राकेश साहू,महेंद्र वर्मा,अनिल चंद्राकर एवं समस्त संकुल समन्वयक गणों सहित नगर पालिका स्टाफ की विशेष सहभागिता रही। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ लोकतंत्र के संकल्प के साथ अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से होते हुए आजाद चौक, बारगुरी पारा, मछली चौक, लोधी पारा, राम नगर चौक, ब्राह्मण पारा, शीतला पारा, इंदिरा चौक, नगर हृदय स्थल बस स्टैंड( राजा मोरध्वज प्रतिमा) की परिक्रमा पश्चात मुख्य मार्ग से होते हुए निर्वाचन शपथ के साथ उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में समापन हुआ।

इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के के पटेल, नायब तहसीलदार एन एस पिस्दा, सृजल साहू,श्रुति शर्मा, प्राचार्यगण हरीश शर्मा ,राज्यश्री गुप्ता, चंदूलाल साहू, माणिकलाल मिश्रा,यशोदा योगी,अशोक ठाकुर, दिलीप राहंगडाले,प्रतुलराज नंद, लोकेश्वर साहू,आकाश विश्वास , चेतन चौहान,मोहन यादव,गोपाल शुक्ला,हरमन बघेल,नितिन मिश्रा,अशोक साहू, भुखन चंद्राकर, मितांजलि महंती, चित्रा देवांगन आदि संकुल समन्वयक गण जीतेंद्र शुक्ला, हरीश दीवान, परमेश्वर चतुर्वेदानी, प्रफुल्ल मांझी, सुरेंद्रचंद्र सेन, पोखन साहू, नूतन मंडले, अमित अग्रवाल, विजय देवांगन,होरी लाल पटेल, धनञ्जय साहू,,नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत, तहसील प्रशासन,महिला बाल विकास, राजस्व निरीक्षक,पटवारी गण, एडीओ, बूथ लेवल ऑफिसर, पटवारीगण, प्रधानगण पाठक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, स्व सहायता समूह, स्वास्थ्य,चिकित्सा, आदि सभी विभाग की सहभागिता के साथ,सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन,रानी पद्मावती महिला संगठन एवं कोसल साहित्य कला मंच आरंग के सदस्यगण भी शामिल हुए। सफलता पूर्वक ऐतिहासिक रैली में सहभागिता के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031