वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू का नर बाघ पन्ना नहीं रहा। बाघ पन्ना की दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2024 की दरम्यानी रात्रि में मृत्यु हो गई। नर बाघ पन्ना को 28 मार्च 2014 को कान्हा टाइगर रिजर्व से 4 वर्ष की उम्र में भोपाल के वन विहार लाया गया था। नर बाघ पन्ना की वर्तमान में उम्र लगभग 14 वर्ष हो गई थी।
नर बाघ पन्ना का शवदाह वन संरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल वन विहार के संचालक, सहायक संचालक, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समक्ष पूर्ण सम्मान के साथ किया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान आंतरिक अंगो के अवयवों के नमूने परीक्षण के लिये लेकर जांच करने को स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एन्ड हेल्थ, जबलपुर भेजे जा रहे हैं। मृत नर बाघ का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, एवं वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस. के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
Next Article ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल जवान की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














