पान के पत्ते की प्रकृति गर्म है लेकिन, जिस तरह से इसका असर होता है इससे पेट ठंडा होता है। दरअसल, ये पित्त को कम करता है और पाचन क्रिया तो संतुलित करता है। इसके अलावा पान एक ऐसी चीज है जो कि पेट के पीएच को बैलेंस करने में मददगार है जिससे आप अपने आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।

पान खाते समय चबाने की क्रिया लार ग्रंथियों को उत्तेजित करने में मदद करती है। इससे लार का प्रोडक्शन होता है जिसमें कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जिससे भोजन ठीक से टूट जाते हैं और इन्हें पचना आसान होता है। यह अच्छे पाचन में सहायता करता है। पान के पत्ते कब्ज से राहत दिलाने में भी बहुत कारगर होते हैं। इस प्रकार से ये पाचन तंत्र के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।  

पेट के लिए पान खाने के फायदे

1. पेट ठंडा करता है

पेट के लिए पान खाने के फायदे कई हैं। पहले तो ये पेट को ठंडा करता है और इसके पीएच को बेहतर बनाता है। जब आप पान खाते हैं तो पेट के अस्तरों की हीलिंग होती है। दूसरा, इसका अर्क डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाता है जिससे मल के साथ पेट की गर्मी बाहर हो जाती है। इस प्रकार से एसिडिटी और अपच समेत कई समस्याओं को कम करने में पान का सेवन फायदेमंद है।

2. एंटीबैक्टीरियल है पान

पान एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और इसका सेवन पेट के बैक्टीरिया को मारता है। इसके अलावा ये पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है जिससे आप पाचन क्रिया से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको पान का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप इसे सौंफ के साथ उबालकर इसकी चाय की तरह से ले सकते हैं या फिर इसे ऐसे भी खा सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031