रोमांच के शौकीन लोग अलग-अलग तरह की एक्टिविटी की तलाश में रहते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां पर वह पैराग्लाइडिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग का आदि का लुत्फ उठा सकें। वहीं सोशल मीडिया या टीवी पर एडवेंचर स्पोर्ट्स देखकर युवा रोमांचित हो उठते हैं। तो बता दें कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। हांलाकि यह एक्टिविटी देखने में काफी महंगी लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की एक्टिविटी में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। फ्लाईबोर्डिंग इन दिनों युवाओं को अपनी ओर काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है। फ्लाईबोर्डिंग एक वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटी है। आप कतर से लेकर थाईलैंड आदि में फ्लाईबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप भारत में भी फ्लाईबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप फ्लाईबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं।

बागा बीच

अगर आप भी भारत में वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए गोवा सबसे बेस्ट है। आप यहां पर फ्लाईबोर्डिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि गोवा का बागा बीच पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। इसके अलावा आप यहां पर फ्लाईबोर्डिंग सेशन भी ले सकते हैं।

अंजुना बीच

इसके अलावा आप गोवा के अंजुना बीच पर भी फ्लाईबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको काफी आरामदायक माहौल देखने को मिलेगा। अंजुना बीच पर आप फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के लिए छुट्टी मनाने जा सकते हैं।

कैलंगुट बीच

बता दें कि गोवा के कैलंगुट बीच को समुद्र तटों की रानी कहा जाता है। इस जगह को फ्लाईबोर्डिंग के लिए सबसे ज्यादा परफेक्ट मानी जाती है।

फ्लाईबोर्डिंग का खर्च

गोवा फ्लाईबोर्डिंग काफी ज्यादा फेमस है। ऐसे में अगर आप भी इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो सिर्फ 2700 रुपए में बुकिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर इसकी कीमत 3,000 से 5,000 रुपए तक है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031