किसी भी पति-पत्नी के लिए मां-बाप बनना बेहद सुखद पल होता है। मां-बाप बनने के बाद पति-पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है, लेकिन अगर किसी महिला के एक साथ 6 बच्चे पैदा हो जाए तो क्या ही कहना। अब आप सोच रहे होंगे कि एक साथ 6 बच्चे कैसे पैदा होंगे? तो आपको बता दें कि पाकिस्तान की एक महिला ने एक साथ 6 बच्चे को जन्म दिया है, जिसमें 4 लड़के और 2 लड़कियां हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सभी नवजात बच्चे और उनकी मां की स्थिति स्वस्थ है। हालांकि, बच्चों को अच्छी देखभाल के लिए अभी भी ICU में रखा गया है। जानकारी के अनुसार वहीद, जो हजारा कॉलोनी में निवास करते हैं, उन्होंने अपनी पत्नी जीनत को गुरुवार को रावलपिंडी जिला अस्पताल में लेबर पेन के कारण भर्ती कराया था। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि सेक्सटुपलेट्स होने की दर बहुत कम होती है। महिला ने लंबे ऑपरेशन के बाद एक के बाद एक 6 बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से 4 लड़के और 2 लड़कियां थीं। हालांकि सभी बच्चों का वजन 2 पाउंड से कम था। एक लेबर रूम में कार्यरत डॉक्टर ने जानकारी दी कि यह डिलीवरी कोई साधारण या मामूली नहीं थी, जिसमें कई परेशानियां आई थीं। जीनत को भी बच्चों को जन्म देने के बाद कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन डॉक्टर ने इसे कुछ दिनों में स्वाभाविक रूप से ठीक होने का अनुमान लगाया है। इस अद्वितीय स्थिति के बाद, डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ काफी खुश हैं। डॉक्टर ने यह भी कहा कि इसमें भगवान की कृपा है कि मां और बच्चों की स्वस्थता को बनाए रखा है। दरअसल सेक्सटुपलेट्स का अर्थ है एक साथ जन्मे ग्रुप में छह संतानें। इसका जन्म होना एक अत्यधिक असामान्य घटना होती है जिसे अधिकांश महिलाओं में नहीं देखा जाता है।
महिला ने एक साथ 4 लड़के और 2 लड़कियों को दिया जन्म, बताया कैसे हुआ ऐसा चमत्कार, जानिए…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














