सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पवनी के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर साहू ने इस अवसर पर जिले से पलायन किया नागरिकों को कहा कि यह बुलावा के लिए प्रतीक के तौर पर तीन रंगों से भरा गुब्बारा उन तक आकाश के माध्यम से भेज रहे हैं। 

इस गुब्बारे में लिखा हमारा संदेश स्पष्ट है कि घर आबे संगी। घर बुलाने का जिला प्रशासन का अपील है कि वह अपने घर आकर 7 मई 2024 को मतदान करने अपने संबंधित मतदान केंद्र में जाए और लोकतंत्र के इस महान पर्व में अपनाया भागीदारी निभाएं।  कलेक्टर साहू ने अपने उद्बोधन में सभी नागरिकों को कहा कि वह अपने साथ-साथ घर परिवार, आस-पड़ोस और अपने से जुड़े सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी, सीईओ बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान सहित स्थानीय पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031