दुर्ग में भाजयुमो अहिवारा मंडल के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री शिवकुमार वर्मा (उम्र 40 वर्ष) अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में रहता था. उसके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी कार्यक्रम था. जहां उसने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह भेज दिया. जिसके बाद शिवकुमार घर में अकेला था. इसी दौरान उसने घर के पंखे में रस्सी बांधी और फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. उसमें मृतक ने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है. इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… सुसाइड नोट भी बरामद…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














