रायपुर। कैबिनेट मंत्री व रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस का देश की जनता को नया कानून बनाकर मनमाने तरीके से लूटने का खतरनाक मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। कभी राजीव गांधी के सलाहकार रहे आज राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने सरकार आने से पहले ही देश के मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर मनमाना टैक्स लगाने और जनता की संपत्तियों को सरकारी तरीके से हड़पने की अपनी सोच को व्यक्त कर दिया है। सैम पित्रोदा का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। ऐसे खतरनाक इरादे रखने वाली पार्टी को जनता ही सबक सिखाएगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का मंत्र है वे आपसे छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी लेकिन जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इनहेरिटेंट टैक्स का बोझ आपके बच्‍चों पर लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को अपनी जीवन भर की कमाई से अर्जित संपत्ति दें। हमारा देश संस्कारों से, संस्कृति से उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संरक्षित, संवर्द्धन करने में विश्वास करते हैं, संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। आज अगर हमारी प्रकृति बची है तो संस्कारों से बचा है। हमारे यहां घर में बूढ़े मां-बाप होंगे, दादा-दादी होंगे तो संभाल कर रखेंगी। खुद भी नहीं पहनेगी। वो सोचती है कि मेरी पोती की शादी होगी तो उसे देगी, नाती की शादी होगी कि उसे देगी। ये हमारे देश के लोगों का स्वभाव है। वो गर्व करके जिंदगी जीने में यकीन करते हैं। भारत के मूलभूत स्वभाव पर ये कांग्रेस पार्टी कड़ा प्रहार करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि जो अच्‍छे नेता थे वे कांग्रेस छोडकर जा चुके हैं। बाकी बचे लोग अपने आका को खुश करने के लिए देश की आम जनता की संपत्ति को लूटना चाहते हैं। आपके बच्चों का हक आज ही लूट लेना चाहते हैं। यह अभी की बात नहीं है, जितने साल देश में कांग्रेस की सरकार रही, जनता के हक का पैसा लूटा जाता रहा। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद आप लोगों के हक का पैसा, आप लोगों पर खर्च हो रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031