रायगढ़। प्रेम प्रसंग में दूसरे समाज की युवती को दुल्हन बनाकर घर लाने पर समाज से बेदखली का दंश तथा पारिवारिक तनाव में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र मिूमुड़ा की है। जानकारी के मुताबिक लखन यादव पिता रामभरोस यादव उम्र 23 वर्ष मिूमुड़ा दुर्गा चौक का रहने वाला है। दो साल पहले मृतक ने दूसरे समाज की युवती से प्रेम प्रसंग कर वैवाहिक बंधन में बंधा था। इससे नाराज परिजनों से लेकर समाज के मठाधीशों ने बैठक के सामाजिक बहिष्कार कर दिए, इसके अलावा स्वजनो ने भी समाज का साथ देते हुए उसे घर से अलग कर दिए। जिसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि इसके चलते वह तनाव में रहता था। साथ ही यही वजह परिवार में अनबन भी उत्पन्न कर रहा था। ऐसे में वह घर मे मौका पाकर फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिवार के सदस्यों की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई को पूरा की है। इसके अलावा मृतक की मौत की असल वजह को जानने के लिए पुलिस परिवार के सदस्यों से लेकर दोस्तों का बयान दर्ज कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031