महाराष्ट्र के बारामती में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने बिजली बिल ज्यादा आने शिकायत की थी. इसके बाद उसका बिल 570 रुपये आया. इस पर मकान मालिक नाराज हो गया और उसने महिला टेक्निशियन पर हथियार से हमला कर दिया, जिससे बिजली वितरण कंपनी की महिला कर्मचारी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना बारामती से 35 किलोमीटर दूर मोरगाव गांव में हुई है. यहां बिजली वितरण कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय महिला कर्मचारी रिंकू गोविंद बनसोडे की मौत हुई है. वह पिछले दस साल से मोरगांव में काम कर रही थी. महिला ऑफिस में अकेली थी, उसी दौरान अभिजीत पोटे नाम का व्यक्ति वहां आ गया. अभिजीत कुछ दिनों से बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत कर रहा था. अभिजीत महिला कर्मचारी से बिजली बिल में सुधार न होने की बात को लेकर नोकझोंक करने लगा. विवाद के बीच अभिजीत ने कोयता (धारदार हथियार) से महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया. उसने लगभग 16 बार सिर और हाथों पर वार किए, इससे महिला रिंकू खून से लथपथ हो गई. कुछ समय तक वह वहीं पड़ी रही.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031