जशपुर। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकरा गई, जिससे बाइक चालक के साथ सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार के लिए दाेनाें घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है.
बता दें कि गाैरव पथ पर जगह-जगह डिवाइडर बनाया गया है, जिससे आए दिन लाेग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं. ताजा मामला मंगलवार की सुबह नगर के गौरव पथ स्थित कल्याण आश्रम चिकित्सालय के सामने का है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो बैरिकेड से जा टकराई.
बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि बैरिकेड से टकराने के बाद बाइक चालक काफी दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई है. बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031