राजस्थान के हनुमानगढ़ से शिक्षा विभाग को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक सरकारी स्कूल की छात्राओं का आरोप है कि टीचर उनके साथ 6 महीने से छेड़छाड़ कर रहे हैं. इसको लेकर शनिवार को स्कूल के बाहर छात्राओं के परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए स्कूल बंद कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, रावतसर-पल्लू मेगा हाईवे पर स्थित गांव पूरबसर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत हिंदी के एक टीचर 6 महीने से स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकतें कर रहा था. स्कूल की कुछ छात्राओं ने टीचर की इस शर्मसार घटना के बारे में परिजनों को बताया.
इसके बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर दी और आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस घटनाक्रम के दौरान आरोपी टीचर स्कूल में ही था. पूरा घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन स्कूल पहुंचे.
‘टीसी काटने का डर दिखाकर की गलत हरकतें’
इसके बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन ने परिजनों से बात की. उन्होंने पुलिस को बताय कि टीचर जयप्रकाश बीतें 6 महीनों से स्कूल में 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को परेशान कर रहा है. टीसी काटने का डर दिखाकर गलत हरकतें करने की कोशिश भी की है.
‘आरोपी टीचर को पल्लू पुलिस ने किया गिरफ्तार’
इसके बाद शिक्षा अधिकारी दुलीचंद शर्मा और अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी मुकेश सोनी ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही आरोपी टीचर को पल्लू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पल्लू थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला भी दर्ज किया गया है. वहीं, शिक्षा विभाग ने भी आरोपी टीचर को सस्पेंड करने के लिए पत्र लिखा है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031