छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है, कि बस में 17 जवान मौजूद थे। धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के छुही पहाड़ इलाके की घटना बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आठ जवानों को मामूली चोटें आई है। सभी घायलों का धर्मजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं, सभी की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बीएसएफ जवान लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031