खैरागढ़. जिले के वनांचल ग्राम मुड़पार में शराब के नशे में धुत्त दूल्हे ने बारातियों का नाच देख रहे गांव वालों पर ही गाड़ी चढ़ा दी. इस घटना में कई लोगों घायल हुए हैं. कुछ बच्चों और महिलाओं को भी चोटें आई है. इस घटना के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया. वहीं पूरे गांव ने मिलकर शराबी दूल्हा समेत बारातियों की जमकर धुनाई भी की. घटना के बाद दुल्हन के चाचा ने गातापार जंगल थाने पहुंचकर आरोपी दूल्हे नरेश साहू के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गातापार जंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Previous Articleमजाक में दोस्तों ने प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा… हालत गंभीर…
Related Posts
Add A Comment



















