आईपीएल 2024 का 52वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मैच होगा। इससे पहले खेले गए मैच में आरसीबी की टीम ने बाजी मारी थी। ये मैच एक टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच उसे हर हाल में जीतना होगा, वरना इस टीम के लिए प्लेऑफ की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी।
समीकरणों के आधार पर अभी भी प्लेआफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी थोड़ी बहुत उम्मीदें भी कायम रखने के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दस मैचों में छह अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि टाइटंस दस मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है। ऐसे में ये मैच गुजरात टाइटंस के लिए भी करो या मरो से कम नहीं रहेगा। उसे भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031