रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार सौंपा है उसका उपयोग जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए प्रदेश के सभी वयस्क नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

[metaslider id="184930"













