महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को लेकर एक बहुत ही अमर्यादित और विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि इंडिया ब्लॉक के चुनाव जीतने के बाद राम मंदिर के शुद्धिकरण का काम किया जाएगा।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि वहां स्थापित भगवान राम लला की प्रतिमा हटा देंगे और राम दरबार स्थापित करेंगे। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में प्रोटोकॉल को तोड़ा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का राम मंदिर पर आपत्तिजनक बयान
पटोले पहले से भी विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने ताजा भड़काऊ बयान बुधवार को दिया है, जो अब जाकर सामने आया है। वह पहले भी सुर्खियों में आने के लिए इस तरह की विवादित टिप्पणिया करते रहे हैं।

सत्ता में आने पर राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे- नाना पटोले
इसमें उन्होंने मीडिया के लोगों से कहा, ‘इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आने के बाद हम अयोध्या में राम मंदिर का शुद्धिकरण करने जा रहे हैं। शंकराचार्य इसका (प्राण प्रतिष्ठा) विरोध कर रहे थे, सभी चार शंकराचार्य राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे।’

इससे कांग्रेस का विनाश होगा- कृष्णम उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि वो शुद्धिकरण की बात कहने से पहले भगवान राम के प्रति अपनी नफरत से बाहर निकले। उनके मुताबिक, ‘अगर कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी करती है, तो इससे पार्टी का विनाश होगा।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31