बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के आदिवासी विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत कोशले की लाश उसके ही कार में मिली है. मृतक के पर्स से मिले लायसेंस व जिला निर्वाचन अधिकारी के ड्यूटी आदेश से उसकी पहचान हुई. जिसके बाद उनके अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी और परिजनों के पहुंचने पर बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. फिलहाल, मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है. मृतक की कार में शराब के बाटल डिस्पोजल गिलास मोबाइल बैग मिले हैं. मृतक के साथ और कौन था, इसका पता नहीं चला है. कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : कार में मिली युवक की लाश… शराब की बोतल, डिस्पोजल गिलास, मोबाइल बैग भी हुए बरामद…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















