चांपा। आत्मानंद स्कूल का नाम नहीं बदलने की मांग की नगरपालिका परिषद् जांजगीर नैला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 17 स्थित हाई स्कूल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल के नाम से संचालित है, जिसे वर्तमान में पीएमश्री के नाम से बदलने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस पर नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा है कि नाम बदला जाना पूर्ण रूप से अनुचित है। स्वामी आत्मानंद के नाम से स्कूल संचालित होते आ रहा है। छात्र -छात्राओं एवं युवा पीढी के लिए स्वामी विवेकानंद आदर्श माने जाते हैं। वे स्वामी विवेका नंद केअनुयायी थे। उनके बताए गए मार्ग पर युवा पीढी आज भी चलती है। अत: उक्त स्कूल का नाम बदलना छत्तीसगढ का अपमान है। जांजगीर में संचालित स्कूल स्वामी आत्मानंद का नाम परिवर्तन किया जाना उचित नहीं है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ : आत्मानंद स्कूल का नाम नहीं बदलने की मांग…कलेक्टर को ज्ञापन…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















