क्या प्यार के शहर पेरिस को 2024 ओलंपिक खेलों के लिए ‘एंटी-सेक्स’ कार्डबोर्ड बेड मिल रहे हैं ताकि एथलीट अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें न कि चादरों के बीच खेल पर? कुछ रिपोर्टों के अनुसार, कथित तौर पर किसी भी यौन गतिविधियों को रोकने के लिए, पेरिस ओलंपिक टीम ने एथलीटों के लिए बने कमरों में अल्ट्रा-लाइट कार्डबोर्ड बेड लगाए हैं।

पेरिस इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक 2024 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। उन दिनों के दौरान फ्रांसीसी राजधानी 10,000 से अधिक एथलीटों का घर होगी। 

बता दें 2024 ओलंपिक खेलों से पहले पेरिस में एंटी-सेक्स बेड आ गए हैं। एंटी सेक्स बेड इसलिए बनाए गए हैं ताकि खिलाड़ी इंटीमेट ना हों। इनकी सामग्री और छोटे आकार का उद्देश्य कथित तौर पर प्रतियोगिता के दौरान एथलीटों को कामुक होने से रोकना है।

इन एंटी-सेक्स बेड की खासियत ये है कि इन्हें कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये सिर्फ एक ही शख्स के वजन को संभाल सकते हैं और ज्यादा लोगों के बेड पर बैठने से इसके टूटने का खतरा बना रहता है। बिस्तरों का निर्माण एयरवेव द्वारा किया जाता है, जिसने टोक्यो, जापान में 2020 ओलंपिक खेलों के लिए उत्पाद भी बनाए थे। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031