मुंबई ।  77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (77th Cannes Film Festival 2024) की शुरुआत हो चुकी है और यह पूरे 11 दिनों यानी 25 मई तक चलेगा। वहीं इस बार भारत से कई एक्ट्रेस शामिल होंगे। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भी ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।


दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल की फोटोज एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में उर्वशी रौतेला की अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का गाउन कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने हाई मेकअप और हेयर बैंड से अपने लुक को कंप्लीट किया है। हलांकि, उर्वशी की तस्वीर सामने आने के बाद लोग भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं और खूब तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ये तुलना भी कर रहें है कि एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को कॉपी किया हैं। बता दें, 2018 कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने भी ऐसी मिलती-जुलती ड्रेस को कैरी किया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31