रायपुर। राजधानी में जिम में कसरत करते हुए एक नाबालिग की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, धनलक्ष्मी नगर भनपुरी निवासी सत्यम रंगडाले (17) रोज की तरह बुधवार की सुबह स्पेस जिम में वर्कआउट के लिए गया था। वहां पर जैसे ही वह ट्रेडमिल में वॉकिंग-रनिंग के बाद नीचे उतरा उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया।
जिम के स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई खमतराई के मुताबिक मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : जिम में नाबालिग की मौत… जांच में जुटी पुलिस
Next Article आईपीएल : राजस्थान की हार से हैदराबाद को हुआ फायदा
Related Posts
Add A Comment



















