अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धंधापुर में नाबालिग प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटका शव मिला है। पेड़ के एक ही डंगाल पर दोनों ने फांसी लगाई थी। राजपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को नीचे उतरवाया है। मृतकों की पहचान हो चुकी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राजपुर थाना के ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले में नदी के किनारे पेड़ पर नाबालिग प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटका शव सबसे पहले एक चरवाहे ने देखा। उसने गांव वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों की पहचान भी कर ली।
नाबालिग पड़ोस के गांव बघिमा का रहने वाला था। कुछ समय से वह धंधापुर में अपने बुआ के घर रहता था। उसका प्रेम संबंध धंधापुर की एक नाबालिग लड़की से हो गया था। शनिवार शाम से ही दोनों लापता थे। घरवाले दोनों की खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। इसी बीच रविवार शाम दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मामला सीधे प्रेम प्रसंग का है,उसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। स्वजन से पूछताछ के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031