नारायणपुर। बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। कई घंटों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह जब जवान नक्सलियों के शव व बरामद हथियारों के साथ जब लौट रहे थे तो घात लगाए नक्सलियों ने उनकर हमला बोल दिया। जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और सुरक्षित आड़ लेते हुए जवाबी हमला किया। गोलीबारी के बाद सर्च में एक वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में करीब 800 से अधिक जवान शामिल रहे।
वहीं मुठभेड़ वाले इलाके में ही जवानों ने रास्ते में लगाए गए 15 किलो आईईडी को भी बरामद कर लिया है। जवान एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के शवों को लेकर लौट रहे हैं। घटनास्थल से 8 नक्सलियों के शवों के साथ ही 8 हथियार भी बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि गुरूवार को बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए। कई नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गई है। रेकावाया के जंगल में आठ सौ जवानों के द्वारा ऑपरेशन सूर्य शक्ति पॉइंट फाइव चलाया जा रहा रहा था। इससे पहले टेकामेटा में दस नक्सली मारे गए थे। घटना स्थल से हथियार समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद होने हुई है।
सुबह से जारी थी मुठभेड़
बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा में गुरूवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। तीनों जिलों से 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले हुए हैं। सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। वहीं कुछ नक्सलियों को गोली लगी, जिसमें दो नक्सली ढेर बताए जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था। जिसमें दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से डीआरजी और एसटीएफ के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान सुबह नारायणपुर में फोर्स के साथ मुठभेड़ हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031