दुर्ग । जिले के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर अचानक गिर गया, जिससे 13 मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, सभी मजदूरों को हल्की गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की निर्माणाधीन साइट पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Previous Articleभीषण गर्मी के चलते समर कैंप स्थगित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Next Article पानी व्यर्थ न बहाएं, कल के लिए बचाकर रखें
Related Posts
Add A Comment



















