2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। भाजपा सहित तमाम उसके सहयोगी दलों का एग्जिट पोल में रुझान जबरदस्त तरीके से दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के सत्ता पर वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अंतिम परिणाम 4 जून को आएंगे। लेकिन एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन 400 के करीब जाती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का एक बार फिर से मौका मिल रहा है। 

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है और कांग्रेस 62-72 सीटें जीत सकती है। भविष्यवाणियों के अनुसार, एनडीए लोकसभा चुनावों में 355 से 370 सीटें जीतकर जीत हासिल करेगा, जबकि विपक्षी नेतृत्व वाला भारत गुट 125 से 140 सीटें जीतेगा। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क पोल में दावा किया गया है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 359 सीटों तक जीत हासिल करेगा और विपक्षी इंडिया ब्लॉक 543 सदस्यीय लोकसभा में 154 सीटें हासिल करेगा। रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज़ पोल ने एनडीए को 353-368 सीटें और विपक्ष को 118-133 सीटें दी हैं। जन की बात पोल ने सत्तारूढ़ एनडीए को 362-392 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 141-161 सीटें दीं।

एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल में भी भविष्यवाणी की गई है कि एनडीए 400 सीटों से पीछे रह जाएगी। सीवोटर एग्जिट पोल ने एनडीए को 353-383 सीटें दी हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन को 152-182 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। अन्य को 4 से 12 सीटें मिलने की संभावना है। वोट शेयर के मामले में, एनडीए को 45% वोट मिल सकते हैं जबकि इंडिया को 40% वोट मिल सकते हैं। अन्य को 15 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। चाणक्य ने एनडीए को 385-415 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया के मुताबिक भी भाजपा के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है। एनडीए को 361 से लेकर 401 सीटें मिल सकती हैं। वही इंडिया गठबंधन को 131 सीट से 166 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 8 से 20 सीटें जा सकते हैं। 

वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि राजग की संख्या 353 थी। कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा इंडिया गठबंधन का गठन किया गया। मोदी ने सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद विश्वास जताया कि लोगों ने राजग की सरकार को फिर से चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘अवसरवादी इंडी गठबंधन’’ मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा, जिन्होंने उनके प्रतिगामी राजनीति’’ को खारिज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह गठबंधन 295 से अधिक सीट जीतेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031