What's Hot

 छत्तीसगढ़ में अब वोटों की गिनती के बाद परिणाम आना शुरू हो चुका है. सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बरकरार रही. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 64 हजार वोटों से हराया है.बता दें कि आजादी के बाद 1952 में सरगुजा लोकसभा अस्तित्व में आई. यह लोकसभा आदिवासी बहुल इलाका है. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा के लिए 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव जीता है. 8 बार बीजेपी और जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, लेकिन छत्तीसगढ़ बनने के बाद से हुए चार आम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत हासिल की है. सरगुजा लोकसभा में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सभी आठ विधानसभा शामिल है. इसमें सरगुजा जिले की अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा है. बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज लोकसभा के साथ सूरजपुर की प्रेम नगर, भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा शामिल है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031