What's Hot

छत्तीसगढ़ सरकार में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा में 10 सीटो पर भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार किया। साव ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सबकुछ दांव पर लगा दिया था उसके बाद भी जनता ने उन्हें नकार दिया। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा उन्होंने अपना सब कुछ लगा दिया लेकिन जीत नही पाए यह भाजपा के सुशासन की जीत है। साव ने कहा मोदी  लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है देशवासियों ने भाजपा को सबसे ज्यादा सीटे दी है मोदी  के नेतृत्व में दी है मोदी  को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दी है।पूरा का पूरा इंडी गठबंधन मिलकर भी भाजपा का सामना नहीं कर पाया। छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात,ओडिशा ऐसे कई राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है।कांग्रेस का सूपड़ा कई राज्यों से साफ हुआ है।यह दर्शाता है की देश की जनता अब कांग्रेस को ,इंडी गठबंधन को सरकार के लिए कोई विकल्प नहीं मानती।जनता ने मोदी  के नेतृत्व में एनडीए पर विश्वास जताया है उसके लिए जनता जनार्दन का खूब खूब आभार ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31