कहते हैं कि जब ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. कई बार मजे- मजे में किए गए काम बड़ा फायदा दे जाते हैं. न्यूयॉर्क के एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने कोरोना काल में बोरियत दूर करने के लिए मैग्नेटिक फिशिंग शुरू की. साथ ही वे इस उम्मीद में थे कि शायद इससे कभी कोई नायाब चीज उनके हाथ लग जाएगी. कमाल ये हुआ कि 3 साल बाद सचमुच वो दिन आ गया. जेम्स केन और बार्बी एगोस्टिनी को 31 मई 2024 को फिशिंग करते हुए जो मिला उसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी. फिशिंग करते हुए उन्हें एक तिजोरी हाथ लगी थी. जब उन्होंने उसे खोला तो उनके होश ही उड़ गए. उसमें कुल $1,00,000 यानी 83 लाख रुपये थे. ये $100 के बंडल थे. हालांकि नोट काफी गीले हो गए थे. NY1 के साथ एक इंटरव्यू में, जेम्स ने बताया कि उन्होंने कोविड के दौरान मैग्नेटिक फिशिंग करना शुरू किया था.  कपल ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग से बात की थी. उन्होंने कहा कि इस कैश से कोई अपराध नहीं जुड़ा है और तिजोरी के मूल मालिक की पहचान करने का कोई तरीका भी नहीं है, इसका अर्थ है कि आप इसे रख सकते हैं. कपल ने अपनी पिछली कुछ खोजों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें पहले पानी में पुरानी बंदूकें, विश्व युद्ध के ग्रेनेड और यहां तक कि मोटरसाइकिल भी मिली है. aajtak.in

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031