What's Hot

इन दिनों गर्मी इतनी भीषण पड़ रही है कि हर कोई परेशान है। खासतौर से इस मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा होती हैं। कई बार ज्यादा गर्म चीजों के सेवन और मौसम में आए बदलाव के कारण पेट में अपच, गैस, पित्त का बढ़ना, पेट में इंफेक्शन हो सकता है। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को पेट में गर्मी होने के कारण उल्टी, जी मिचलाना, सिर दर्द और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसका कारण गर्मी हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए अपने पेट को ठंडा रखें। गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए इन चीजों का सेवन करें।

पेट में गर्मी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

उल्टी और घबराहट

गले में जलन और पेट फूलना

मुंह में खट्टा पानी आना

खाना खाने के बाद खट्टी डकार

सांस लेने में दिक्कत होना

छाती में जलन महसूस होना

सिर में दर्द बने रहना

पेट में गैस कब्ज होना

पेट में गर्मी बढ़ने का कारण

इस मौसम में पेट में गर्मी होने की कई वजह हो सकती हैं। कई बार ज्याद मिर्च-मसाले वाली सब्जी खाने से, ज्यादा नॉनवेज खाने से, ज्यादा दवा खाने से, ज्यादा स्मोकिंग करने से, ज्यादा चाय और कॉफी पीने से, बहुत लंबे समय खाकर बैठे रहने से, सही समय पर खाना न खाने की आदत के कारण पेट में गर्मी हो सकती है।

पेट की गर्मी कैसे शांत करें?

गर्मी में खान-पान का बहुत ख्याल रखें। इस मौसम में एकदम हल्का और सादा खाना खाएं। ज्यादा तेल मसालेदार खाने से बचें। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। दोपहर के खाने में लस्सी, छाछ या दही खाएं। सुबह उठने के 1-2 घंटे में नाश्ता कर लें। एक बार ज्यादा न खाएं और खाली पेट भी न रहें। दिनभर पानी पीते रहें।

पेट को ठंडा रखती हैं ये चीजें

केला- गर्मी के मौसम में रोज केला जरूर खाएं। केले में पोटैशियम ज्यादा होता है, जिससे एसिड कंट्रोल करने में मदद मिलती है। केले में पीएच तत्व होते हैं जो पेट में एसिड को कम करते हैं। इससे पेट में एक चिकनी लेयर बनती है और गर्मी से राहत मिलती है।

सौंफ- पेट को ठंडा रखने और गर्मी को शांत करने के लिए सौंफ का सेवन करें। सौंफ और मिश्री खाने से पेट की जलन शांत होती है। सौंफ खाने से एसिडिटी कम होती है। खाने के बाद सौंफ और मिश्री जरूर खाएं। आप सौंफ का पानी भी पी सकते हैं।

ठंडा दूध- गर्मी में अगर आपको गर्म दूध का स्वाद पसंद नहीं आता तो आप ठंडा दूध पी सकते हैं। रोजाना नाश्ते में 1 कप ठंडा दूध पी लें। इससे कैल्शियम मिलेगा और पेट की गर्मी कम होगी। ठंडा दूध पीने से एसि़डिटी भी कम होती है। इससे पेट को ठंडक मिलेगी।

तुलसी के पत्ते- गर्मी में रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन जरूर करें। खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ती है। इससे पेट का एसिड कम होता है। गर्मी में आप तुलसी के पत्तों की चाय पीएं। मसालेदार खाने को भी तुलसी के पत्तों से पचाया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031