मोदी कैबिनेट में राज्‍य मंत्री तोखन साहू कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ रहेंगे। खट्टर को ऊर्जा के साथ शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन की जिम्‍मेदारी दी गई है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है।

तोखन साहू बिलासपुर संसदीय सीट से पहली बार सांसद चुने गए हैं। उन्‍हें मोदी कैबिनेट में राज्‍य मंत्री बनाया गया है। एक दिन पहले ही उन्‍होंने बाकी मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। बताते चले कि प्रदेश की 11 में से 10 सीट बीजेपी जीती है। फिलहाल 10 में से केवल एक को मंत्री पद मिला है।

राष्‍ट्रपति भवन में रविवार को आयोजित भव्‍य समारोह में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। मोदी के साथ उनके 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी के साथ शपथ लेने वाले 71 मंत्रियों में 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। 5 राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र) और 36 राज्‍य मंत्री बनाए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री- राजनाथ सिंह ,अमित शाह ,नितिन जयराम गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, मनोहर लाल, एच. डी. कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, किंजरापु राममोहन नायडू, प्रल्हाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डॉ. मनसुख मंडाविया, जी. किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सी. आर. पाटिल।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – राव इंद्रजीत सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जाधव प्रतापराव गणपतराव, जयंत चौधरी

राज्य मंत्री- जितिन प्रसाद, श्रीपद येसो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्ण पाल, रामदास अठावले, राम नाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी. सोमन्ना, डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बी. एल. वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, डॉ. एल. मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह, दुर्गादास उइके, रक्षा निखिल खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राज भूषण चौधरी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31