छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अब प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है। बुधवार को राजनांदगांव, जगदलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। इन दिनों अरब सागर से आने वाली हवाओं की गहराई भी बढ़ने लगी है, इसके चलते हवा में भी ठंडकता आ गई है। इसके साथ ही चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से भी प्रदेश में अब बारिश की गतिविधि और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून का विस्तार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हो जाएग। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है।मानसून को आगे बढ़ने के लिए इस समय अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाओं की गहराई बढ़ेगी,इसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधि भी बढ़ने वाली है। मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31