उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजीटीईटी) का आयोजन 23 जून दिन रविवार को दो पालियों में की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक आयोजित है, जिसमें लगभग 05 हजार 878 परीक्षार्थी शामिल होंगे, वहीं द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 04.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 08 हजार 689 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली के लिए 22 एवं द्वितीय पाली हेतु 34 इस प्रकार जिले में कुल 56 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ में मानसून की बौछारों के साथ खेती-किसानी का काम शुरू
Related Posts
Add A Comment



















