सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मस्त है। जब भी आप बोर हो रहे हों या मनोरंजन की जरूरत हो तो कुछ नहीं करना है, सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चले जाना है। यहां आपको ऐसे-ऐसे वीडियो मिलेंगे जिसे देखने के बाद आपकी सारी बोरियत पलक झपकते ही दूर हो जाएगी। आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो, फेसबुक पर हो या फिर ट्विटर पर हो, हर जगह आपको वायरल वीडियो मिलेंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है। वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको ज्यादा इंतजार नहीं कराते हैं और वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
पंडित जी ने बताया Wife का मतलब
वायरल हो रहा वीडियो एक शख्स की शादी का है जो काफी मजेदार है। पंडित जी ने सातों वचन दिला दिए हैं और फिर दुल्हन की तरफ से दूल्हे को समझाते हुए कहते हैं, ‘यदि आप इस सातवें वचन का पालन नहीं कर पाएं तो फिर मैं पत्नी नहीं Wife बनकर आपके साथ जीवन जीना शुरु करूंगी। क्योंकि Wife की परिभाषा है- Without Information Fire Everytime.’ पंडित जी जैसे ही Wife का यह मतलब समझाते हैं, दूल्हा और दुल्हन के साथ सभी बाराती भी हंसने लगते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘Wife के असल मतलब तो अब पता चले हैं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब इसको आगे पता चलेगा। वहीं एक यूजर ने Wife का अलग मतलब बताते हुए लिखा- Worries Invited For Ever। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031