रायगढ़। सब्जी लेकर घर लौटते समय पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को विपरीत दिशा से सामने से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति चोटिल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। जूट मिल पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है। मिली जानकारी के मुताबिक सुशील सिदार पिता भगतराम (37 उम्र) वर्ष सांगीतराई सिदार पारा थाना जूटमिल का रहने वाला है। मृतक सुशील सिदार अपने मोटरसाइकिल सीजी 13 एएफ 0463 हीरो होंडा से शाम को सब्जे लेने के लिए अपने चाचा श्याम पटेल, गांव के व्यक्ति बंशीधर के साथ गया था। वहीं रात में जब वापस घर लौट रहे थे तभी करीब 9 बजे के आसपास पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान दुर्गा राइस मिल के पास गलत दिशा आ रही ट्रक ने बाइक सवारों को सामने से ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का परखच्चे उड़ गया तथा इस दुर्घटना से तीनों दूर छिटक गए वहीं, सुशील को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। जबकि बंशी धर और श्याम पटेल घायल है। जिनका उपचार चल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031