उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सास का बहू पर दिल आ गया. आरोप है कि सास ने बहू के साथ संबंध बनाने के लिए जोर जबरदस्ती की और एक महीने तक कमरे में बंद रखा. इसी के साथ इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर थाने में केस दर्ज किया गया है.
बहू ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि उसकी शादी साल 2022 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुई थी. शादी के बाद उसे परेशान किया जाने लगा और तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाने लगी. महिला का आरोप है कि उसकी सास ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए तरह-तरह से दबाव डाला. संबंध नहीं बनाने पर ब्लेड से हमला किया, जिससे हाथ कट गए.
महिला ने अपनी ननद पर भी आरोप लगाए हैं, जिसमें उसने कहा है कि ननद ने उसके सारे कपड़े छीन लिए, जिससे करीब एक महीने तक उसे एक ही ड्रेस में रहना पड़ा. इस दौरान उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया था. महिला का आरोप है कि उससे दहेज की मांग की जाती थी और प्रताड़ित किया जाता था.
शिकायत में महिला ने आगे कहा है कि साल 2023 में उसके एक बेटा हुआ. बेटे को पति ने नाजायज माना और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया. इस दौरान पड़ोसियों की दखल के बाद दोबारा घर में रखा गया. महिला के पिता साल 2023 में मिलने पहुंचे तो वह पिता के साथ मायके में आकर रहने लगी.
महिला ने कहा कि कुछ समय बाद समझौता करने के लिए ससुराल वालों ने मेरे और मेरे पिता को बुलाया. इस पर पिता के साथ समझौते के लिए ससुराल गई. ससुराल में बातचीत के दौरान धक्कामुक्की की गई तो वापस लौट आए. यह वाकया 7 जून का है. अब इस मामले में थाना जगदीशपुर में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930