कोरबा: जिले में लगातार चोरों का आतंक जारी है। आम लोगों के घर, दुकान जे साथ ही ये शातिर चोर अब पुलिस के आवास को भी निशाना बनाने लगे हैं। बालको थाना क्षेत्र में टीआई के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बालको कालोनी स्थित निरीक्षक सनत सोनवानी का परिवार निवास करता है। सोमवार की रात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर मे रखे नगदी और समान की चोरी कर ली। चोरी की हरकत घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि निरीक्षक सनत सोनवानी का पोस्टिंग बीजापुर में है। उनका परिवार बालको कालोनी में निवास करता है। सोमवार की रात परिवार के सदस्य घर ताला लगाकर बाहर गये थे। सूने घर का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने पीछे के दरवाजा को तोड़कर घर मे रखे समान सहित नगदी की चोरी कर ली है। घटना की सूचना के बाद बालको पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031